हाथरस, मार्च 1 -- सादाबाद। होली के पावन अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर में छात्र-छात्राओं को पिचकारी वितरित की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) श्री लक्ष्मण सिंह ने बच्चों को पिचकारी देकर उनकी खुशियां बढ़ाईं।इस दौरान उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ हेमंत कुमार, अमरीश अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय, पंचायत सहायक वंदना, प्रधान प्रतिनिधि अजय चौधरी सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.