लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्चस्तीय बैठक में होली के अवसर पर प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आबकारी विभाग को विशेष सतर्कतता बरतते हुए अवैध और जहरीली शराब उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की बसों का फिटनेस सुनिश्चित करने और नए रूट चिह्नित करके उनपर निजी क्षेत्र के सहयोग से बसें चलवाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी महीने के अंत तक के कर व करेत्तर राजस्व की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप व निबंधन, परिवहन, ऊर्जा, भू-राजस्व और खनन विभागों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्यों और उपलब्धियों का आकलन करते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि प्रदेश में विकास कार्यों की...