बांका, मार्च 1 -- बांका, वरीय संवाददाता। होली 2026 पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था एवं लोक-व्यवस्था संधारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी थानाध्यक्षों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों, हाट-बाजारों, चौक-चौराहों, मंदिर-मस्जिदों आदि स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। छोटी से छोटी घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि होली पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.