रामगढ़, मार्च 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को भुरकुंडा ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर होली के दिन पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले सुजीत डोम उर्फ सुजीत राम की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने उसके घर से 7.65 बोर का देशी पिस्टल, एक खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि होली के दिन चार मार्च को भुरकुंडा के रिवरसाइड बुधबाजार दोतल्ला मुहल्ले में किशन और कुणाल नामक युवकों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान किशन के वार से कुणाल घायल हो गया। इसी बीच किशन का चाचा सुजीत डोम मौके पर पहुंचा और पिस्टल लहराकर लोगों में दहशत फैलाते हुए स्थानीय महिला मंजू देवी के सिर पर पिस्टल तान दी और एक पड़ोसी के घर में घुसकर बम मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर पतरातू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.