हापुड़, फरवरी 26 -- होली के पावन अवसर पर नगर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होलिका दहन और रंगोत्सव के दौरान स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और जनसुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। पालिकाध्यक्ष ने नगर के सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। होलिका दहन से पूर्व और पश्चात सफाई सुनिश्चित की जाएगी तथा राख और अवशेषों को शीघ्र हटाया जाएगा। मुख्य मार्गों व चौराहों पर अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात रहेंगे। होली के दिन दोपहर 12 बजे से निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ओवरहेड टैंकों को पहले से भरने, ट्यूबवेल के माध्यम से नियमित आपूर्ति जारी रखने तथा आवश्यकता पड...