आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। होली के पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। त्योहार के दौरान दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और देवरिया समेत अन्य मार्गों पर सबसे अधिक यात्रियों का दबाव रहता है। परिवहन निगम ने आजमगढ़ परिक्षेत्र से 200 अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। जिससे बाहर से आने वालों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। जिले के साथ ही आस-पास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग बाहर रहते हैं। अधिकांश युवा पढ़ाई के साथ ही बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। होली के त्योहार पर सभी लोग घर आते हैं। त्योहार के चलते अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ट्रेनों के साथ ही बसों में सफर के लिए मारामारी रहती ...