पूर्णिया, मार्च 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।होली पर्व नजदीक आते ही परदेश में काम करने वाले लोगों की घर वापसी तेज हो गई है। रंगों के इस त्योहार को परिवार के साथ मनाने की चाह में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और कर्मचारी ट्रेनों से अपने गांव लौट रहे हैं। इसका असर पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर साफ दिख रहा है, जहां इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न शहरों से आने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ देखी जा रही है। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही यात्री जल्द से जल्द उतरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आते हैं। स्टेशन परिसर के साथ-साथ बाहर ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड पर भी लंबी कतारें लग रही हैं। कई यात्रियों ने बताया कि सीट मिले या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन होली अपने घर पर ही मनानी है। लंबी दूरी की ...