शाहजहांपुर, मार्च 4 -- शाहजहांपुर में होली के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी पति ने पत्नी के प्रेमी पर भी तेजाब फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार सुबह अजीजगंज स्थित बालाजी कॉलोनी में हुई इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी पति और प्रेमी दोनों गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।दस साल पुराने रिश्ते का खूनी अंत, कोर्ट में चल रहा था तलाक जानकारी के अनुसार, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रेती मोहल्ला निवासी मोहन पांडे का अपनी पत्नी आरती से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों का विवाह करीब दस वर्ष पहले हुआ था, लेकिन वैवाहिक संबंधों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.