लखनऊ, फरवरी 27 -- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने होली में बिजली कटौती न किए जाने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान प्रदेश में कहीं भी अनावश्यक विद्युत कटौती न हो और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना न घटे। मंत्री ने होली के अलावा गर्मियों में बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि गर्मियों के लिए अभी से तैयारियां करें। गर्मियों से पहले ही अनुरक्षण कार्य करवा लिए जाएं। ट्रांसफॉर्मर, लाइन, केबल, तेल परिवर्तन व अन्य तकनीकी काम समय रहते पूरे किए जाएं, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को समस्या न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.