लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- महेशपुर, संवाददाता। थाना हैदराबाद परिसर मे होली के त्यौहार और रमजान माह को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी और सीओ रमेश तिवारी ने सभी लोगो से कहा कि कोई भी नई परम्परा न करे। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने लोगो से कहा कि होली के पर्व को लेकर कोई नई परम्परा न डालें। थाना प्रभारी सुनील मलिक से कहा कि उधम मचाने वाले नवयुवको पर नजर रखे और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करें। सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को रंग से परहेज है तो उस पर रंग मत डाले। फिर अगर किसी व्यक्ति के ऊपर रंग पड़ जाये तो वह बुरा न माने। इस मौके पर ग्रंट न 14 के प्रधान रंजीत सिंह कुशवाहा, महेशपुर के प्रधान अमर सिंह, वन बुधेली के प्रधान जियन लाल, निपनिया के प्रधान आदितेन्द्र सिंह, अल्लीपुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.