चंदौली, मार्च 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। होली पर्व पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निर्बाध बिजली मिले इसके लिये शासन की ओर से निर्देश दिया गया है। इस क्रम में सकलडीहा उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मरों एवं फीडरों को दुरुस्त किया गया। एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से लेकर फीडरों की मरम्मत कराई जा रही है। ताकि आपूर्ति व्यवस्था सही तरीके से संचालित होती रहे। सकलडीहा बिजली उपकेंद्र से सकलडीहा टाउन तहसील और ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। इसके लिये टाउन फीडर, तहसील फीडर की अलग उपकेंद्र है। वही ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई के लिये चहनिया, कमालपुर, नोनार, सकलडीहा द्वितीय सहित अन्य फीडरों से सप्लाई की जाती है। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि स्विच यार्ड से लेकर फीडरों को ठीक किया गया है। जिससे होली प...