लखनऊ, मार्च 2 -- फोटो---- लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होली पर भगवान नरसिंह रंगभरी भव्य शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजन ऐशबाग के श्रीरामलीला मैदान से किया जाएगा। यात्रा रामलीला मैदान ऐशबाग से शुरू होकर के बाबूलाल चौराहा, याहियागंज, शास्त्री नगर चौराहा, कपूर मोटर्स होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख व मुख्य वक्ता स्वांत रंजन, मुख्य अतिथि रामलीला समिति ऐशबाग के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल रहेंगे। मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें समिति प्रबंधक अनुज गुप्ता व प्रकाश सिंह, अन्य व्यवस्थापक अनिल, मोहित, अभय उपाध्याय निखिल आदि रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.