फिरोजाबाद, मार्च 3 -- होली के त्यौहार पर शहर के लोगों को चौबीस घंटे तक लगातार पानी की आपूर्ति की जाएगी। महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा इंटेक प्लांट का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने सुबह सैलई स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट का निरीक्षण किया। वहीं प्लांट पर पानी भंडारण की स्थिति देखी। झील में इस समय पर्याप्त गंगाजल मौजूद है। निरीक्षण के दौरान प्लांट के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मंगलवार देर शाम के बाद पानी की आपूर्ति जारी रखें तथा बुधवार शाम तक सुबह दोपहर और शाम तीन बार लोगों को पानी की व्यवस्था उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। शहर में पानी की स्थिति पर नजर रखने के लिए सभी...