रुडकी, मार्च 3 -- रंगों के पर्व होली पर इस बार शहरवासियों को पानी की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। जल संस्थान का दावा है कि पूरे दिन नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और कहीं भी पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जेई विवेक रवि ने बताया कि सभी ओवरहेड टैंकों को समय से पहले भर लिया गया है, ताकि आपूर्ति प्रभावित न हो। जिन क्षेत्रों में सीधे सप्लाई की व्यवस्था है, वहां भी पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। बताया कि मंगलवार को अधिकारियों ने शहर के विभिन्न ओवरहेड टैंक और पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.