रुडकी, मार्च 2 -- रुड़की, संवाददाता। होली के पर्व पर इस बार शहरवासियों को पानी की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। जल संस्थान ने त्योहार को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग की ओर से शहर में लीकेज पाइपलाइनों को दुरुस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि होली वाले दिन कहीं भी पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मोहल्लों में पाइपलाइन जांच का कार्य जारी है। जिन स्थानों पर रिसाव की शिकायतें मिली थीं, वहां मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। विभाग का प्रयास यह है कि रंगों के त्योहार पर लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके और बच्चों से लेकर बड़े बेफिक्र होकर होली खेल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...