प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- रानीगंज। होली के पर्व पर तहसील क्षेत्र के बाजार और गांव में डीजे साउंड नहीं बजेंगे। पर्व पर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। होलिका विवादित स्थलों पर नहीं जलाएं। उक्त बातें एसडीएम विमल कुमार ने रविवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, डीजे संचालकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि होली के पर्व पर तेज ध्वनि के साउंड एवं डीजे नहीं बजेंगे। डीजे संचालकों को अगर जबरन कोई ले जाता है और डीजे बजता है तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, शकील भट्टी भुट्टो, विजय मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.