बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। होली के त्यौहार में महज चार दिन शेष हैं। शहर से लेकर कस्बों तक कपड़े की दुकान, मॉल व शोरूमों में नए डिजाइनर कपड़ों का कलेक्शन लोगों को लुभा रहा है। रंग खेलने के लिए होली स्पेशल टीशर्ट और सफेद कुर्ता पैजामा की खरीदारी के साथ ही होली मिलन में खुद का नया लुक देने के लिए पुरुष, बच्चे, महिलाएं, युवा व युवतियां मन पसंद कपड़ों की खरीदारी में जुटे हैं। लोगों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने भी नए डिजाइनर परिधानों से दुकानें सजा रखी हैं। शनिवार को कपड़ा बाजार गुलजार रहा। होली पर पहनने के लिए लोग कुर्ता-पैजामा, रेडिमेड कपड़े, साड़ी व शूट आदि दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान हर उम्र के लोग अपनी पसंद के कपड़ों की सलेक्शन करने में जुटे हैं। किसी को होली के लिए ट्रेडिशनल कपड़े तो किसी को डिजाइनर वाले ...