अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़। रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन व अलीगढ़ स्टेशन पर दोनों ओर से ठहराव करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04054/ 04053 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से 20 फरवरी से छह मार्च तक, बरौनी से 22 फरवरी से आठ मार्च तक संचालन होगा। गाड़ी संख्या 04060/04059 नई दिल्ली - सुपौल आरक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी का नई दिल्ली से 20 फरवरी से छह मार्च तक, सुपौल - बिहार से 22 फरवरी से आठ मार्च तक संचालन होगा। इसके लिए इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...