रिषिकेष, मार्च 2 -- होली पर्व पर नगर क्षेत्र के 21 हजार उपभोक्ताओं को भरपूर पानी मिलेगा। जल संस्थान ने अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। जलकल अभियंता आरवीएस रावत ने बताया कि शहर में उपभोक्ताओं को हर दिन सुबह और शाम तीन-तीन घंटे पेयजल आपूर्ति की जाती है, मगर होली पर्व को देखते हुए अतिरिक्त पेयजल सप्लाई का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पर्व के दिन उपभोक्ताओं को दोपहर में दो से तीन बजे तक भी पानी दिया जाएगा। आपूर्ति किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए सुबह पेयजल आपूर्ति आंशिक होगी। इस निर्णय से होली के रंग में रंगे लोगों की न सिर्फ प्यास बुझेगी, बल्कि उन्हें नहाने-धोने के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...