लखनऊ, मार्च 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। होली के अवसर पर राजधानी लखनऊ में बुधवार को प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों के सरकारी आवास पर रंगोत्सव की धूम रही। वहीं पास में 5 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर कड़ी सुरक्षा के बीच सन्नाटा पसरा था क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गोरक्ष पीठ में होलीकोत्सव मनाने गए हुए थे। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 7 कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर सुबह से दोपहर बाद तक मंत्री, विधायकों से लेकर पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ आती-जाती रही। श्री मौर्य के साथ-साथ वहां मौजद लोग गीतों पर थिरकते रहे और एक दूसरे को रंगोत्सव की बधाई देते देते रहे। श्री मौर्य के आवास पर होली मिलने आने वालों के लिए गुझिया, दही-बड़े समेत अन्य पकवानों की भरपूर व्यवस्था थ...