सहारनपुर, मार्च 2 -- होली पर्व को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) एमपी सिंह ने शाहजहांपुर चौकी प्रभारी आरपी शर्मा के साथ सरसावा थाना क्षेत्र स्थित बॉर्डर पर बसों और अन्य यात्री वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब सभी सुरक्षित घर पहुंचें। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने यात्रियों और चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। "सुरक्षित होली, खुशहाल यात्रा" के संदेश के साथ अभियान जारी रहेगा। इसलिए होली...