हापुड़, मार्च 5 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में होली का रंगोत्सव पूरा होने के बाद नलकूप पर नहाने जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां बरसा दी। गोली लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं मृतक का बेटा घटना में बाल-बाल बच गया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिवार समेत अन्य ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। गांव निवासी विजय 50 वर्ष पुत्र सुरेश बुधवार की दोपहर को होली खेलने के बाद अपने खेत पर लगे नलकूप पर नहाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्...