मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। होली पर घर आए लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का आदेश पर्व के बाद पीएचसी में पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने बीते 26 फरवरी को फाइलेरिया प्रभावित जिलों को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि होली पर जो भी लोग उनके क्षेत्र में बाहर से आ रहे हैं, उन्हें फाइलेरिया बचाव की दवा खिलाई जाये। इसके लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ऑटो स्टैंड में अभियान चलाया जाए। अपर निदेशक का यह पत्र होली के बाद छह मार्च को जिले से अग्रसारित किया गया। देर से पत्र पीएचसी तक पहुंचने के कारण यह अभियान नहीं चल सका। अपर निदेशक ने फाइलेरिया से छूटे हुए लोगों को मॉपअप राउंड के तहत दवा खिलाने को लेकर यह निर्देश जारी किया था। मुजफ्फरपुर में 27 फरवरी तक फाइलेरिया बचाव की दवा खिलाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.