देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव के पास थार सवार युवकों ने एक युवक और उसके दोस्त के साथ सरेआम मारपीट की। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी थार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। राजपुर निवासी हर्षित सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने दोस्त दिलीप यादव के साथ स्कूटर से जोहड़ी गांव से घर लौट रहे थे। गोल्डन मेनोर सोसाइटी के पास एक काले रंग की थार में सवार कुछ लड़कों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने हर्षित का मोबाइल और स्कूटी भी तोड़ दी। मारपीट में हर्षित को सिर, हाथ, पैर और कान में काफी चोटें आई हैं। जब स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी अपनी थार वहीं छोड़कर भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.