रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली के मौके पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर दो परिवारों पर भारी पड़ गया। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय योगेंद्र कुमार पुत्र छतरपाल निवासी बहेड़ी, जिला बरेली यूपी वर्तमान में रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। बताया जा रहा है कि देर रात योगेंद्र कुमार ड्यूटी के दौरान किच्छा रोड पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल योगेंद्र को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ...