शामली, मार्च 2 -- होली पर्व को लेकर दो मार्च से चार मार्च तक घोषित तीन दिवसीय अवकाश के चलते जनपद शामली में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नौकरीपेशा एवं बाहर रहकर कार्य करने वाले लोग अपने-अपने घरों की ओर लौटे, जिसके चलते रोडवेज और निजी बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया। बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बसें क्षमता से अधिक भरी नजर आईं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त फेरे लगाए गए, ताकि लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इसके बावजूद कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, मेरठ, करनाल और आसपास के शहरों की ओर जाने वाली बसों में देखी गई। त्योहार के मद्देनजर लोग अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए घरों को रवाना हुए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को...