गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- ट्रांस हिंडन। होली पर इस साल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने गाजियाबाद क्षेत्र से बीते साल के मुकाबले तीन गुना आय हुई है। क्षेत्रीय प्रबंधक केएन चौधरी ने बताया कि होली पर 10 दिन तक अतिरिक्त फेरे चलाए गए थे। निगम की ओर से होली के अवसर पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक गाजियाबाद क्षेत्र ने 19.79 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष होली के दौरान हुई 6.12 करोड़ रुपये की आय की तुलना में तीन गुने से भी अधिक है। 28 फरवरी से तीन मार्च के बीच चार दिन में सवा चार लाख यात्री रोडवेज की बस में सफर कर त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचे। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक इस साल खास बात यह रही कि परिजन से बिछड़ने, सामान छूटने, जेब कटने, जहर खुरानी या निगम कर्मचारियों के विरूद्ध उनके व्यवहार सम्बंधी कोई भी मामला सामने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.