रुद्रपुर, मार्च 1 -- दिनेशपुर, संवाददाता। नगर एवं आसपास के तराई क्षेत्रों में बैठकी होली की धूम है। पारंपरिक गीतों पर महिलाएं खूब थिरक रही हैं। बैठकी होली में कुमाऊंनी लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियां गूंज रही हैं। दिनेशपुर के वार्ड तीन स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को महिला बैठकी होली आयोजित की गई। महिला होल्यारों ने होली गीतों और भजनों से समा बांध दिया। महिलाओं ने स्वांग भी रचा। 'सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में', 'गणपति गौरी महेश मनाऊ', 'घर-घर में धूम मचाई रे, आज हमारे घर होली आई रे' और 'चंदा छुप मत जाना' जैसे गीतों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। ढोलक की थाप पर महिलाओं ने सामूहिक होली गायन किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष बबली गोस्वामी, मंजू पाठक, गीता कांडपाल, विद्या मठपाल, भावना कार्की, पदमा कोरंगा, जानकी...