शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। होली के त्योहार को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। होली पर संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सीएमओ व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से विशेष कर वार्ड आरक्षित कर चिकित्सकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। होली के त्योहार पर होने वाली संभावित घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा की ओर से सभी 15 सीएचसी को एक्टिव कर चिकित्सकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं तथा आपात काल में व्यवस्थाएं दुरूस्त रहे उसके लिए पांच बेड आरक्षित कर दिए हैं। वहीं 24 घंटे सेवाएं देने के लिए कहा है। इसी तरह गंभीर घटनाओं को देखते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य राजेश कुमार की ओर से एक वार्ड को आरक्षित कर चिकित्सकों का अवकाश निरस्त कर इ...