कौशाम्बी, मार्च 1 -- होली के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से डीएम व एसपी निर्देश पर रविवार को सैनी व कड़ा धाम थाने में क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार ने की, जबकि डीएसपी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि होली के अवसर पर शासन द्वारा जारी ध्वनि नियंत्रण संबंधी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। किसी भी स्थिति में निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे नहीं बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अस्पताल अथवा आवासीय क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए, जहां छात्र पढ़ाई कर रहे हों या मरीज विश्राम कर रहे हों। ऐसे स्थानों के समीप तेज आवाज में डीजे बजाना पूर्णत: वर्जित रहेगा। डीएस...