मधुबनी, फरवरी 28 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। होली पर्व के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे) के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से झंझारपुर अनुमंडल के विभिन्न थानों में डीजे संचालकों को बुलाकर बॉन्ड भरवाया गया और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान किसी भी स्थिति में डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भैरवस्थान थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें रैयाम गांव के सुमन राउत, संजय राउत, दिनेश कुमार, बिंदु ठाकुर, मुकेश पंडित, संदीप कुमार प्रसाद समेत एक दर्जन से अधिक संचालकों से बॉन्ड भरवाया गया। इसी तरह अररिया संग्राम और झंझारपुर थाना में भी आधा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.