कोडरमा, मार्च 5 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के वनपोक गांव में होली पर्व के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनपोक में एक घर के समीप डीजे बजाया जा रहा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी डीजे बजाते हुए उसी रास्ते से गुजर रहे थे। रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और भीड़ में किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव के कारण कई लोग घायल हो गए। महिलाओं समेत पुरुष भी इस झड़प में चोटिल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना की पुलिस मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.