संभल, मार्च 6 -- होली के दौरान बुधवार को डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चौकी प्रभारी को भी चोटें आईं। पुलिस ने मामले में 13 नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात बबराला टीसीएल चौकी प्रभारी रामेन्द्रपाल सिंह होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव पंवारी में अमरीश पुत्र नेकराम के घर के बाहर डीजे पर राजनीतिक और अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अमरीश व उसके परिजनों को डीजे बंद करने की हिदायत दी। उस समय आरोपियों ने डीजे बंद करने का आश्वासन दिया।...