बदायूं, मार्च 1 -- बदायूं, संवाददाता। होली के त्योहार पर इस बार जमकर मस्ती होगी। अभी से बाजार से लेकर घरों एवं सोशल मीडिया तक लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। होली पर मस्ती में किसी तरह की कमी न रहे। इसके लिए लोग अभी से डीजे की बुकिंग में लगे हैं। जिससे की होली के दिन डीजे आसानी से मिल जाये और कमी न पड़े। हर गली, मोहल्ला एवं चौराहों पर डीजे लगाकर मस्ती करने की तैयारियां की गई हैं। शहर के छह सड़का हो या फिर नगर पालिका रोड़ हो, कबूलपुरा हो या फिर सोथा और इलैक्ट्रानिक्स मार्केट हो। सभी जगह होली की मस्ती को लेकर तैयारियों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। शहर के अलावा गांव देहात में भी इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों, साउंट सेंटर पर लोग खरीददारी करने को पहुंच रहे हैं। शहर अंदर ही दुकानदारों का कहना है कि अब तक करीब 200 से अधिक डीजे बुक करा चुके हैं।...