बदायूं, मार्च 3 -- सैदपुर। होली पर्व को लेकर कस्बा सैदपुर के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल बढ़ गई है। रंग-गुलाल, अबीर, पिचकारी और होली से जुड़े अन्य सामानों से सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मिठाई, कपड़ा और किराना दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...