फिरोजाबाद, फरवरी 28 -- होली के त्योहार पर लोगों को आकस्मिक सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर शासन द्वारा निर्देश जारी किए हैं। शासनादेश के अनुसार एक मार्च से लेकर पांच मार्च तक जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा सेवाओं के लिए पूरी तरह खुले रहेंगे। सीएमओ ने सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम ने बताया है कि होली के त्योहार पर जनपद के सभी सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहले की तरह खुले रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...