सादाबाद (हाथरस), मार्च 3 -- Hathras News: होली पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के निकट अनियंत्रित डबल डेकर बस ने आगे जा रही इको कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में इको सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में राजस्थान के धौलपुर का एक दंपती और आगरा के बाह का एक दंपती शामिल है।तड़के 4 बजे हुआ भीषण हादसा अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रामानंद कुशवाह के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। डबल डेकर बस दिल्ली से सवारी भरकर गोरखपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव के पास पहुंची, चालक ने तेज रफ्तार के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.