पटना, मार्च 5 -- होली के दौरान पाटलिपुत्र और सचिवालय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 49 बोतल शराब बरामद की है। इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार भी किया गया। पाटलिपुत्र थाना के एलसीटी घाट मुसहरी इलाके में छापेमारी में 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वहीं, सचिवालय पुलिस ने झोपड़पट्टी इलाके में छापेमारी कर नौ बोतल शराब जब्त की। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज मो. जावेद हार्डिंग रोड निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...