मुरादाबाद, फरवरी 28 -- बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति इंटर कॉलेज में छात्राओं में आज होली पर्व पर रंगोली बनाकर उसे सुंदर-सुंदर प्राकृतिक रंगों से सजाया। प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने होली पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें बुराइयों को भस्म कर अच्छाइयों को ग्रहण करने का संदेश देता है। शनिवार को विद्यालय प्रांगण में भैया बहनों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें निशा, काजल,रचना, शीतल, नितल, आरती, गौरी, शिवानी आदि बहनों की टोली प्रथम रही। निर्वायक मंडल में प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव, सजल राघव, आकांक्षा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...