शामली, मार्च 5 -- गंगोह मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर रात्रि में बदमाशों ने शटर तोड़कर 17 हजार की नगदी एवं 3 शराब की बोतलों को चोरी कर लिया। रात्रि में बेखौफ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ठेकेदार को मामले की जानकारी दी गई।सुबह। होने पर पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। चौसाना चौकी क्षेत्र के गंगोह मार्ग पर बदमाशों ने होली का फायदा उठाते हुए शराब की दुकान में चोरी की घटना को अंजान दिया है।जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सबसे पहले दुकान के पीछे के शटर को तोड़ने का प्रयास किया ,इसके बाद विफल होने पर मुख्य स्तर को तोड़ दिया और दुकान के अंदर प्रवेश करके 17 हजार से अधिक की नगदी एवं शराब की बोतलों को चोरी कर लिया।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ठेक...