कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर। होली को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है। जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे, जो दुर्घटना, मारपीट अथवा किसी भी बीमारी की स्थिति में पहुंचने पर त्वरित इलाज कर सकें। सभी सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी होली के दिन 24 घंटे सक्रिय रहेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया कि वैसे तो इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा प्रतिदिन रहती है, लेकिन होली में मारपीट, दुर्घटना या अन्य वजहों से पहुंचे मरीजों के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन के अलावा त्वचा रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ भी तैनात रहते हैं। ताकि रंगों से एलर्जी, आंखों में रंग-गुलाल या अन्य कुछ पड़ने पर ऐसे मरीजों का त्वरित इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.