कोडरमा, मार्च 5 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम कांको में चैता कीर्तन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से गायक दिलीप भारती, शंकर सिंह व गायक ढिल्लो पासवान ने कई गीत गाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिप सदस्य महादेव राम, कांको मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष श्याम देव यादव, पुरुषोत्तम यादव, दशरथ पासवान, कमल किशोर यादव, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, पवन यादव, महादेव यादव, वीरेंद्र भारती, अनुज यादव, उप मुखिया सुरेंद्र यादव, रवि शंकर यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...