नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी सरकार ने वर्ष 2027 में पड़ने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। पांच दिवसीय सप्ताहिक कार्य वाले कार्यालय में होली पर चार दिन की छुट्टी मिलेगी, जबकि दीपावली पर तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिलेगी। चुनावी वर्ष में अब सरकार ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, पहले ये निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में थे। होली दहन 22 मार्च सोमवार को होगा और होली का रंग 23 मार्च मंगलवार को खेला जाएगा। ऐसे में पांच दिन के कार्यदिवस वाले सरकारी कार्यालयों में शनिवार से मंगलवार तक यानी चार दिन की छुट्टी रहेगी। इसी तरह 29 अक्तूबर 2027 में दीपावली शुक्रवार को होगी और गोवर्धन पूजा 30 अक्तूबर शनिवार को होगी। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को रविवार को मिलाकर तीन दिन ...