अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। रेल प्रशासन ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा देने के उद्देश्य से विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 02275 सूबेदारगंज - शकूरबस्ती होली विशेष गाड़ी सूबेदारगंज से तीन मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। जबकि शकूरबस्ती से गाड़ी संख्या 02276 चार मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को होगी। गाड़ी संख्या 02421 सूबेदारगंज - शकूरबस्ती होली विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को एक मार्च से 29 मार्च तक, शकूरबस्ती से गाड़ी संख्या 02422 प्रत्येक सोमवार को दो मार्च से 30 मार्च तक संचालित होगी। उन्होंने बताया कि सूबेदारगंज, फतेहपुर, गोविंदपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली व शकूरबस्ती में ठहराव होगा...