बलरामपुर, मार्च 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। रंगों के त्योहार होली को लेकर जिले भर में उत्साह चरम पर है। बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियों, गुलाल और अबीर की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए इस बार कार्टून आधारित नई डिज़ाइन की पिचकारियां खास चर्चा में हैं। अनार, त्रिशूल और हथौड़ी आकार की पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं रंगों की गोली चलाने वाली खिलौना बंदूकें और विभिन्न चरित्रों के मुखौटे भी खूब बिक रहे हैं। त्योहार को देखते हुए मेवा, कचरी और पापड़ की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों और शोरूम में आकर्षक ऑफरों के चलते खरीदारी तेज हो गई है। व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि इस बार होली का बाजार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगा। दो मार्च को होने वाले होलिका दहन के लिए विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.