रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। बुधवार को एसएसपी अजय गणपति खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते दिखाई दिए। होली पर एसएसपी ने जिले के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। जिले के मुख्य चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करती रहीं। वहीं पूरे जिले में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई और ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.