अमरोहा, फरवरी 28 -- होली के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। भीड़ के चलते मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उधर, रोडवेज अफसरों का दावा है कि त्योहार पर सभी बसें ऑन रोड कर दी गई हैं। दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाई गई है व लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाएं गए हैं। इस बार होली पर तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है। शनिवार को ड्यूटी करने के बाद दूर दराज के क्षेत्रों में नौकरी करने वाले लोग परिवार के साथ आज होली मनाने के लिए अपने घरों को निकल पड़े हैं। सुबह बसों में यात्रियों की भीड़ देखी गई। हर किसी को घर जाने की जल्दी रही। लेकिन किसी तरह से जद्दोजहद कर बस में चढ़ गए और पूरा सफर खड़े होकर तय किया। बसें पूरी तरह फुल रहीं। दिल्ली की ओर से आने वाली और जाने वाली बसों में ज्यादा भीड़ देखी गई। इस बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.