बांका, फरवरी 27 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही कटोरिया रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाहर महानगरों में मजदूरी कर रहे सैकड़ों लोग अपने घर-परिवार के साथ होली मनाने के लिए लौट रहे हैं। शुक्रवार को स्टेशन परिसर में दोनों ट्रेन के पहुंचने के समय उतरने वाले यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। यात्रियों का कहना है कि कटोरिया के लिए ट्रेनों की संख्या काफी कम है। जो ट्रेनें आती भी हैं, उनमें पहले से ही भीड़ रहती है। ऐसे में सीट मिलना तो दूर, खड़े होकर सफर करना भी मुश्किल हो जाता है। प्रवासियों का दर्द सिर्फ भीड़ तक सीमित नहीं है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन घर-परिवार छोड़कर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मुंबई जैसे शहरों में मजदूरी करने जाना पड़ता ...