कन्नौज, मार्च 2 -- कन्नौज,संवाददाता। होली से पहले घर लौटने वालों की भीड़ उमड़ रही है। रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ भाड़ बनी रही। हालात यह रहे कि प्लेटफॉर्म से लेकर टिकट काउंटर और प्रवेश द्वार तक लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रियों की इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कोलकाता, राजस्थान और मुंबई जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार के चलते प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है, जिससे अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुका है। रिटर्न टिकट न मिलने के कारण लोग मजबूरी में जनरल कोच का सहारा ले रहे हैं। कई यात्री दरवाजों पर लटककर और गैलरी में खड़े होकर सफर करते देखे गए। स्पेशल ट्रेनों से भी नहीं मिली प...