गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी डिपो और मोहन नगर बस अड्डा पर मंगलवार को होली पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। लोगों को एक से दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए मंगलवार को काफी संख्या में लोग अपने घर के लिए रवाना हुए। बस डिपो ही नहीं, मोहन नगर तिराहा और एनएच नो पर सेक्टर-62 गोल चक्कर पर भी बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। डिपो से बसें पूरी तरह भरकर रवाना हो रही हैं, जिससे रास्ते में खड़े यात्रियों को चढ़ने में दिक्कत हो रही है। सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की और मारामारी की स्थिति बन रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने के बावजूद यात्रियों को दिक्कत हो रही है। मंगलवार को शाम पांच बजे तक गाजियाबाद से बसों ने 1500 से अधिक फेरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.